लाइव न्यूज़ :

सेना के भगोड़े के खिलाफ जम्मू में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:08 IST

Open in App

जम्मू, 10 अगस्त जम्मू कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने सैन्य अभियंता सेवा (एमईएस) में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक पूर्व सैनिक को कथित रूप से ठगने वाले सेना के एक भगोड़े के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया।

पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की 8वीं बटालियन के भगोड़े दीपक कुमार के खिलाफ सांबा के पूर्व सैनिक जसबीर सिंह की शिकायत के बाद पुलिस थाना अपराध शाखा, जम्मू में मामला दर्ज किया गया।

सिंह ने आरोप लगाया कि कुमार ने खुद को एमईएस इकाई में कार्यरत क्लर्क, नीरज कुमार बताते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे दोस्ती की और उनके परिजनों और जान पहचान वालों को इकाई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। कुमार एमईएस में पूर्व में काम कर चुका है।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘आरोपी ने सिंह को बताया कि वह एमईएस उधमपुर में कार्यरत है और एमईएस में विभिन्न जगहों पर रिक्तियां हैं और वह किसी को नौकरी दिलाना चाहते हैं तो उनकी मदद करेगा। इसके बाद कुमार ने सिंह से कई मौकों पर खाते में रकम भेजने के लिए कहा।’’

प्रवक्ता ने कहा कि बार-बार पैसे मांगने पर सिंह को संदेह हुआ और उन्हें बाद में पता चला कि आपराधिक गतिविधियों के कारण सेना में कुमार को भगोड़ा घोषित किया गया था और वह खुद को नीरज कुमार के तौर पर पेश कर रहा था। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच शुरू की गयी और प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए गए। मामले में आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल