लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 पर सोनिया को पत्र लिखने पर चव्हाण ने फडणवीस की आलोचना की

By भाषा | Updated: May 16, 2021 00:16 IST

Open in App

मुंबई, 15 मई वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र में कोविड-19 की स्थिति पर उनकी पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा पत्र लिखने की आलोचना की और कहा कि यह साबित करता है कि भगवा पार्टी ‘महाराष्ट्र विरोधी’ है।

फडणवीस ने अपने पत्र में गांधी से कहा था कि वह कांग्रेस शासित राज्यों को कोविड-19 महामारी से निपटने की सलाह दे और आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र में स्थिति खराब है जहां पर राष्ट्रीय औसत से अधिक संक्रमण दर और मृत्युदर है।

इसपर पलटवार करते हुए चव्हाण ने कहा, ‘‘फडणवीस का पत्र यह दिखाने की कोशिश की है कि देश में कोविड-19 के लिए महाराष्ट्र जिम्मेदार है। मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि वह राज्य की गलत तस्वीर पेश नहीं करें।’’

चव्हाण ने कहा कि केंद्र ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संक्रमण बढ़ने की चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल फरवरी-मार्च में भाजपा ‘नमस्ते ट्रंप’ जैसे कार्यक्रम आयोजित करने और मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिराने में व्यस्त थी।

उन्होंने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव और उत्तरखंड के हरिद्वार में कुंभ मेले ने एक फिर राष्ट्रव्यापी संक्रमण को गति दी।

चव्हाण ने कहा कि फडणवीस को इस बात का आत्मचिंतन करने की जरूरत है कि वास्तव में महामारी फैलने के लिए कौन जिम्मेदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?