लाइव न्यूज़ :

किसानों के विरोध के मद्देनजर चौटाला का उचाना दौरा रद्द

By भाषा | Updated: December 24, 2020 17:38 IST

Open in App

जींद, 24 दिसंबर किसानों के विरोध के मद्देनजर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का उनके निर्वाचन क्षेत्र उचाना का दौरा बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया गया।

सू्त्रों ने बताया कि उचाना में जिस स्थान पर उनके हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड बनाया गया था, वहां किसानों ने कथित तौर पर गड्डे खोदकर काले झंड़े गाड़ दिये। करसिंधू गांव में युवा किसान काफी संख्या में एकत्रित हुए और अपने हाथों में काले झंडे लेकर बस अड्डे के मुख्य रास्ते पर आकर नारेबाजी भी की।

किसानों ने आरोप लगाया कि चौटाला केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का साथ नहीं दे रहे हैं और इसलिए उनका विरोध करने का फैसला लिया गया।

इस बीच एसडीएम, उचाना राजेश कोथ ने बताया कि उपमुख्यमंत्री चौटाला का करसिंधु में हेलीकॉप्टर से आने का कार्यक्रम था और इसके लिए शिवानिया पब्लिक स्कूल में हेलीपैड भी बनाया गया था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos