लाइव न्यूज़ :

चौहान ने मोदी से कहा, मध्य प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति अब नियंत्रण में है

By भाषा | Updated: May 17, 2021 16:45 IST

Open in App

भोपाल, 17 मई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को फोन पर चर्चा कर प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति अब नियंत्रण में है। यह जानकारी मध्य प्रदेश के एक जनसंपर्क अधिकारी ने दी है।

चौहान ने मोदी से कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति अब नियंत्रण में है। आज (सोमवार को) 5,921 संक्रमित मामले सामने आये और 11,513 मरीज संक्रमण मुक्त हुये । प्रदेश का रिकवरी रेट 87 प्रतिशत है और मध्य प्रदेश में संक्रमण दर नौ प्रतिशत है।’’

उन्होंने प्रदेश में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की पर्याप्त आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार माना और उन्हें धन्यवाद दिया है।

मोदी को चौहान ने प्रदेश में चल रहे किल कोरोना अभियान और टीकाकरण की जानकारी दी। चौहान ने गांव-गांव में पंचायत स्तर तक संकट प्रबंधन समूह के गठन एवं प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के सफल क्रियान्वयन की जानकारी से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मध्य प्रदेश में खोले जा रहे पोस्ट कोविड देखभाल केन्द्र की जानकारी भी दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वस्त किया कि कोरोना बीमारी में केंद्र, मध्य प्रदेश की हर संभव सहायता करेगा।

चौहान ने कोविड-19 का इलाज करवा रहे या ठीक हुए कुछ व्यक्तियों में हो रहे दुर्लभ म्यूकरमाइकोसिस अथवा ‘ब्लैक फंगस’ बीमारी पर भी मोदी से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि ‘ब्लैक फंगस’ उपचार के लिए मध्य प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेज में विशेष वार्ड बनाए गए हैं और प्रदेश में ‘ब्लैक फंगस’ के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है।

मोदी ने मध्य प्रदेश को ब्लैक फंगस बीमारी के उपचार में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर