लाइव न्यूज़ :

चौहान, कमलनाथ, दिग्विजय, सिंधिया ने पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: November 25, 2020 13:49 IST

Open in App

भोपाल, 25 नवंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित भाजपा एवं कांग्रेस के नेताओं ने बधुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ रणनीतिकार पटेल (71) का गुरुग्राम के एक अस्पताल में बुधवार सुबह निधन हो गया।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन का दुःखद समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता दें। मैं यही प्रार्थना करता हूँ।’’

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे बेहद करीबी मित्र, वर्षों के साथी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के दुखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है। उनका निधन मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है। उनका असमय चले जाना कांग्रेस परिवार के लिये ऐसी क्षति है जो अपूरणीय है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।’’

कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने ट्वीट किया, ‘‘अहमद पटेल नहीं रहे। एक अभिन्न मित्र, विश्वसनीय साथी चला गया। हम दोनों सन 1977 से साथ रहे। वे लोकसभा में पहुँचे, मैं विधानसभा में। हम सभी कांग्रेसियों के लिए वे हर राजनैतिक मर्ज़ की दवा थे। मृदुभाषी, व्यवहार कुशल और सदैव मुस्कुराते रहना उनकी पहचान थी।’’

भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे। ॐ शांति I’’

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पटेल के निधन की ख़बर पर कमलनाथ ने आज के अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं और दिल्ली रवाना हो गये हैं, वहीं दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के खजुराहो में एक शादी समारोह में शामिल होने का अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया है और दिल्ली में ही रुक गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया