लाइव न्यूज़ :

चौहान ने कृषि क्षेत्र में उठाये गये कदमों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी

By भाषा | Updated: February 20, 2021 18:24 IST

Open in App

भोपाल, 20 फरवरी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र में उठाये गये कदमों की जानकारी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी।

चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि फूलों की खेती, बाग़वानी और मधुमक्खी पालन के माध्यम से प्रदेश के कृषि परिदृश्य में बदलाव आया है।

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की ऑनलाइन बैठक में चौहान ने कहा कि प्रदेश में किसानों को कृषि उत्पाद बेचने के लिये विकल्प उपलब्ध कराये जायेंगे।

चौहान ने केन्द्रीय बजट 2021-22 का जिक्र करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य देश को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश भी अपने बजट में आत्मनिर्भरता पर जोर देगा।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आगामी सोमवार से शुरु होगा।

अधिकारी ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय बजट में किये गये आवंटन का अधिकतम उपयोग करने का प्रयास प्रदेश के बजट में किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन को बढ़ावा देने के अलावा प्रदेश में फूलों की खेती, बाग़वानी और मधुमक्खी पालन में प्रगति की है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कृषि उपज की खरीद करने के कदम उठाये गये हैं। चौहान ने कहा कि राज्य में पेयजल, आवास सुविधाओं और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं