लाइव न्यूज़ :

चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी को दी मध्य प्रदेश में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की जानकारी

By भाषा | Updated: May 8, 2021 16:55 IST

Open in App

भोपाल, आठ मई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा कर उन्हें मध्य प्रदेश में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और लगातार कम हो रहे संक्रमण दर और बेहतर हो रही रिकवरी रेट की जानकारी दी। उनसे मैंने प्रदेश सरकार द्वारा किए गए अभिनव प्रयासों को भी साझा किया।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री मोदी को किल कोरोना अभियान, मध्य प्रदेश जनता कर्फ्यू, कोरोना वॉलंटियर्स, आइसोलेशन सेंटर, प्रदेश में बने कोविड-19 केयर सेंटर (कोविड-19 देखभाल केन्द्र), अस्थायी कोविड अस्पतालों के निर्माण के लिए सरकार के प्रयास, जनजागरुकता अभियान और योग से निरोग अभियान की प्रगति के बारे में बताया।’’

इस बीच, मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री को रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं इनकी आपूर्ति और प्रदेश में बनाए जा रहे नए ऑक्सीजन प्लांट्स की विस्तार से चर्चा भी की।

उन्होंने बताया कि चौहान ने मोदी से प्रदेश में चल रहे टीकाकरण की प्रगति पर भी चर्चा की।

अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश सरकार के प्रयासों पर संतोष व्यक्त करते हुए केंद्र द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन मुख्यमंत्री को दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं