लाइव न्यूज़ :

चौहान ने मोदी को मध्य प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम से जुड़े प्रयासों से अवगत कराया

By भाषा | Updated: April 26, 2021 21:44 IST

Open in App

भोपाल, 26 अप्रैल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को फोन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत की और उन्हें मध्य प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर चर्चा की और उन्हें मध्यप्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। उनके सुझाव पर अमल करते हुए हमने माइक्रो कंटेनमेंट ज़ोन (लघु निषिद्ध क्षेत्र) बनाकर इसका सफलतापूर्वक प्रयोग किया है। इसके अच्छे परिणाम भी मिल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी की प्रेरणा से मध्य प्रदेश की जनता ने गांव-गांव में स्वत:स्फूर्त भावना से जो ‘मध्य प्रदेश जनता कर्फ्यू’ लगाया है, इस अभिनव जनभावना एवं प्रयास के साथ माइक्रो कंटेनमेंट ज़ोन के सफल प्रयोग की उन्होंने प्रशंसा की।’’

चौहान ने कहा,‘‘ मोदी के कुशल नेतृत्व में देश और हम लोग कोविड-19 के विरुद्ध जंग लड़ रहे हैं। हम सब यह जंग जल्द ही जीतेंगे और भारत में एक नई सुबह के साथ हर चेहरे पर सबल एवं चिरस्थायी मुस्कान विराजमान होगी। इसका मुझे पूर्ण विश्वास है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ कोविड-19 के विरुद्ध प्रदेश पूरी ताकत से लड़ रहा है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ग्राह नहलाई, बरखेड़ा में फीवर सर्वे हो रहा है, तो पाड़लिया ग्राम पंचायत सहित अनेक स्थानों पर स्वत:स्फूर्त भावना से ‘मध्य प्रदेश जनता कर्फ्यू’ लगाया गया है। ऐसे दृढ़ प्रयासों से ही कोरोना से मुक्ति मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू