लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः कांकेर में देर रात सुरक्षा बलों से भीषण मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 14, 2019 09:04 IST

एंटी नक्सल ऑपरेशन्स के डीआईजीपी पी सुंदर राज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांकेर एसपी के मुताबिक कांकेर के टाडोकी थाना क्षेत्र के मुरनार गांव के करीब नक्सली हलचल की जानकारी मिली थी। मुठभेड़ में सैकड़ों राउंड फायरिंग के बाद दो नक्सलियों को मार गिराया गया है।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के टाडोकी इलाके में गुरुवार देर रात सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। इसमें दो नक्सली मारे गए हैं। एंटी नक्सल ऑपरेशन्स के डीआईजीपी पी सुंदर राज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया गया है। उनके पास से कई हथियार मिले हैं। सुरक्षा बलों को इलाके में अन्य नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कांकेर एसपी के मुताबिक कांकेर के टाडोकी थाना क्षेत्र के मुरनार गांव के करीब नक्सली हलचल की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस बल तैनात करके ऑपरेशन प्लान किया गया। मुठभेड़ में सैकड़ों राउंड फायरिंग के बाद दो नक्सलियों को मार गिराया गया है। कुछ नक्सलियों के फरार होने की आशंका जताई जा रही है।

झारखंड में भी मिली बड़ी सफलता

गुरुवार (13 जून) को झारखंड के लोहरदगा के हेसबे जंगल में भी सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हासिल हुई। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान भीषण मुठभेड़ हुई जिसके बाद हथियार और गोलाबारूद के साथ तीन नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने धर दबोचा। पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी दी। 

राज्य पुलिस के प्रवक्ता ने यहां बताया कि बुधवार को लगभग 13:30 बजे सेन्हा थानान्तर्गत ग्राम हेसबे जंगल में जिला पुलिस एवं सी.आर.पी.एफ. के संयुक्त अभियान के दौरान झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) उग्रवादी संगठन के एरिया कमाण्डर उदय उरांव के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के बाद जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सक्रिय सदस्य जाहिद खां (सिसई), मुजेदुन अंसारी (मदरसा रोड सिसई) एवं तेवारी उरांव (हेसबे) को सुरक्षा बलों ने धर दबोचा। सुरक्षा बलों ने उनके पास से एक एलएमजी, एक एसएलआर, एक मारूति कार 800 एवं 80,000 रुपए नगद बरामद किए। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया