लाइव न्यूज़ :

"अन्न रथ" जरूरतमंदों को करा रहा भोजन, जिलाधिकारी शम्भू कुमार ने कहा- धन्यवाद का शब्द इनके लिए छोटा है

By भाषा | Updated: April 13, 2020 20:41 IST

कोरोना वायरस के हो रहे परेशानियो के बीच हरिशंकर मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे "अन्न रथ" के माध्यम से ज़रूरतमंदों को मुफ्त भोजन व मास्क की सुविधा मुहैया कराए जाने की जिला प्रशासन ने सराहना की है।

Open in App
ठळक मुद्देमित्तल ने बताया, "जरूरतमंदों को अन्न रथ की सामुदायिक रसोई से समाजसेवी लोगों के घर पर ही मुफ्त नाश्ता, फल व भोजन पहुंचा रहे हैं।नवरात्रि में हमने सैकडों लोगों को फलाहार भी कराया था। पिछले हफ्ते से संस्था ने लावारिस जानवरों को भी भोजन देना शुरू किया है।

बहराइच: कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के दौरान स्थानीय हरिशंकर मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे "अन्न रथ" के माध्यम से ज़रूरतमंदों को मुफ्त भोजन व मास्क की सुविधा मुहैया कराए जाने की जिला प्रशासन ने सराहना की है। 

जिलाधिकारी शम्भू कुमार ने संस्था की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘अन्न रथ  की टीम बेहतर काम कर रही है और प्रशासन को भी जब जरूरत पड़ी है इन्होंने आगे आकर लोगों की मदद की है। धन्यवाद का शब्द इनके लिए छोटा है।’’

ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे "अन्न रथ" के संचालक संदीप मित्तल ने दावा किया कि वह अपने अन्य समाजसेवी साथियों के साथ दिन रात लग कर लॉकडाउन के दौरान अब तक तीस हजार से ज्यादा लोगों को मुफ्त भोजन करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की शुरूआत में दूर दराज के महानगरों से हजारों कामगार शहर की सीमा पर पहुंच रहे थे तब जिला प्रशासन को भी अन्न रथ की मदद लेनी पड़ी थी।  मित्तल ने बताया, "जरूरतमंदों को अन्न रथ की सामुदायिक रसोई से समाजसेवी लोगों के घर पर ही मुफ्त नाश्ता, फल व भोजन पहुंचा रहे हैं।

नवरात्रि में हमने सैकडों लोगों को फलाहार भी कराया था। पिछले हफ्ते से संस्था ने लावारिस जानवरों को भी भोजन देना शुरू किया है।"   मित्तल के अनुसार, ट्रस्ट द्वारा बीते दो सालों से  जिला अस्पताल व आसपास के नर्सिंग होमों में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को स्वैच्छिक पांच रूपये लेकर घर जैसा ताजा और गर्म भोजन अस्पताल गेट पर रोजाना मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा, जो पांच रुपये नहीं दे सकते उन्हें भी संस्था सम्मान के साथ भोजन कराती है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो