लाइव न्यूज़ :

पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

By भाषा | Updated: August 2, 2021 15:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त दिल्ली पुलिस ने यहां छत्रसाल स्टेडियम में एक पूर्व जूनियर कुश्ती चैंपियन की कथित हत्या के मामले में सोमवार को ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और 19 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) सतवीर सिंह लांबा के समक्ष अंतिम रिपोर्ट दाखिल की गई है, जिसमें कुमार को मुख्य आरोपी के रूप में नामजद किया गया है।

इस मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच फरार हैं।

सुशील कुमार और उनके साथियों ने 23 वर्षीय पहलवान सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों सोनू और अमित कुमार के साथ 4 और 5 मई की दरम्यानी रात को कथित तौर पर मारपीट की थी। बाद में सागर ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने पहले सुशील को हत्या का ''मुख्य अपराधी और षड्यंत्रकारी'' बताया था और कहा था कि उसके पास इलेक्ट्रॉनिक सबूत हैं जिसमें सुशील और उनके सहयोगियों को धनखड़ को लाठी से पीटते देखा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?