लाइव न्यूज़ :

दो आतंकवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर

By भाषा | Updated: June 27, 2021 20:51 IST

Open in App

जम्मू, 27 जून जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के इशारे पर रियासी जिले में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की साजिश के लिए दो आतंकवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देवल के मोहम्मद यूसुफ और लार के मोहम्मद अशरफ के खिलाफ शनिवार को तीसरे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जम्मू की अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया।

उन्होंने बताया कि इस साल एक जनवरी को महोरे थाने को रियासी जिले में उसके अधिकार क्षेत्र में आतंकवाद के फिर से सिर उठाने के बारे में खुफिया सूचना मिली थी।

अधिकारी ने बताया कि तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यूसुफ और अशरफ को पकड़ा, जिसने लगातार पूछताछ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी तालिब हुसैन के साथ अपने संबंधों का खुलासा किया, जो दो दशक पहले महोर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चला गया था।

उन्होंने बताया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से हुसैन के लगातार संपर्क में थे और जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने और एक बड़े आतंकवादी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि उसके ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया जिसमें मैगजीन के साथ चीनी पिस्तौल, कारतूस और ग्रेनेड भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO