लाइव न्यूज़ :

भारत के खिलाफ युद्ध का षड्यंत्र रचने के आरोप में एलईटी के दो आतंकवादियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर

By भाषा | Updated: February 22, 2021 20:16 IST

Open in App

बेंगलुरू, 22 फरवरी एनआईए ने यहां सोमवार को एक विशेष अदालत में पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के दो आतंकवादियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया। एक अधिकारी ने बताया कि विध्वंसक गतिविधियों का षड्यंत्र रचने और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप के अलावा देश में हिंदू समुदाय की मुख्य हस्तियों की हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में उनके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है।

देश की प्रमुख जांच एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बेंगलुरू के डॉ. सबील अहमद और हैदराबाद के असदुल्ला खान के खिलाफ भादंसं और अवैध गतिविधियां निवारण अधिनियम (यूएपीए) की धाराओं के तहत आरोपपत्र दायर किया गया है।

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि मामला अगस्त 2012 में बेंगलुरू में दर्ज किया गया था जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा और हरकत उल जिहाद ए इस्लाम द्वारा भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का षड्यंत्र रचने और विध्वंसक गतिविधियां चलाने के आरोपों से जुड़ा हुआ है।

अधिकारी ने दावा किया कि उन्होंने कर्नाटक के बेंगलुरू और हुबली, महाराष्ट्र के नांदेड़ और तेलंगाना के हैदराबाद में हिंदू समुदाय की प्रमुख हस्तियों को निशाना बनाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए अवैध हथियार और गोलियां खरीदी थीं।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नवंबर 2012 में फिर से मामला दर्ज किया और 17 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग