लाइव न्यूज़ :

किश्तवाड़ साजिश मामले में हिज्बुल के तीन आतंकियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल : एनआईए

By भाषा | Updated: May 22, 2021 20:40 IST

Open in App

जम्मू, 22 मई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादी गतिविधियों को भड़काने की साजिश रचने से जुड़े 2019 के मामले में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादियों के खिलाफ शनिवार को एक आरोपपत्र दाखिल किया।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि किश्तवाड़ में हुंजल्ला के जफर हुसैन और पोछल के तारक हुसैन गिरी तथा डोडा जिले में टांटना के तनवीर अहमद मलिक के खिलाफ जम्मू में एक विशेष अदालत के समक्ष आरोपपत्र दाखिल किया गया।

उन्होंने बताया कि डोडा-किश्तवाड़ क्षेत्र में विभिन्न आतंकी घटनाओं में संलिप्तता के लिए हिज्बुल के तीन आतंकियों ओसामा बिन जावेद उर्फ ओसामा, हारून अब्बास वानी और जाहिद हुसैन उर्फ जाहिद के खिलाफ आरोप बंद कर दिए जाएंगे। सुरक्षा बलों ने 2019 और 2020 के दौरान अलग-अलग मुठभेड़ों में इन आतंकियों को मार गिराया था।

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘हुसैन, मलिक और गिरी ने विभिन्न आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों को पनाह दी थी और कई तरीके से मदद की थी।’’

उन्होंने कहा कि इन तीनों का लक्ष्य किश्तवाड़ में आतंकी गतविधियों को बढ़ावा देना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन