लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता पर हमले में शामिल आतंकवादियों के तीन सहयोगियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर

By भाषा | Updated: April 28, 2021 22:22 IST

Open in App

श्रीनगर, 28 अप्रैल जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गांदरबल जिले में एक भाजपा नेता पर हमले के सिलसिले में आतंकवादियों के तीन सहयोगियों के खिलाफ बुधवार को आरोप पत्र दायर किया। इस हमले में उनके निजी सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की सरकार से अभियोजन की मंजूरी हासिल करने के बाद सक्षम अदालत के समक्ष तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दायर किया गया।

पिछले साल छह अक्टूबर को आतंकवादियों ने गांदरबल के नुन्नेर गांव में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुलाम कादिर पर हमला किया था।

उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) ने फौरन जवाबी कार्रवाई की थी जिसमें एक आतंकवादी शब्बीर अहमद शाह ढेर हो गया था।

मुठभेड़ में पीएसओ कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे और बाद में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

इस बाबत पुलिस ने एक मामला दर्ज किया था और जांच के दौरान, हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों के तीन सहयोगियों - कैसर अहमद शेख, आसिफ खजीर मीर और हिलाल अहमद मीर को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट