लाइव न्यूज़ :

भारत पर हमले की साजिश के लिए कनाडा में रह रहे आतंकवादी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

By भाषा | Updated: November 25, 2021 18:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने कनाडा के एक आतंकवादी के खिलाफ पाकिस्तान से हथियारों और गोला-बारूद की व्यवस्था कर भारत में हमला करने की साजिश में कथित संलिप्तता के लिए बृहस्पतिवार को यहां एक विशेष अदालत के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनआईए के एक अधिकारी ने कहा कि मूल रूप से जालंधर के निवासी और वर्तमान में कनाडा के सर्रे में रहने वाले हरदीप सिंह निज्जर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून की धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया।

उन्होंने बताया कि यह मामला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के निज्जर और अन्य द्वारा भारत में आतंकवादी हमले करने की साजिश से संबंधित है। अधिकारी ने कहा कि निज्जर पंजाब में लक्षित हत्याओं को अंजाम देने के इरादे से सहानुभूति रखने वालों का एक नेटवर्क विकसित कर विभिन्न मनी ट्रांसफर सर्विस स्कीम (एमटीएसएस) सेवाओं तथा हवाला चैनल के माध्यम से भारत को धन भेजता था। अपने नापाक इरादों को अंजाम देने के लिए निज्जर पाकिस्तान में रहने वाले सहयोगियों से हथियारों और गोला-बारूद की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहा था।

एनआईए अधिकारी ने कहा कि निज्जर ‘सिख फॉर जस्टिस’ से भी जुड़ा है और अलग ‘खालिस्तान’ के पक्ष में दुनिया भर में सिख समुदाय को कट्टरपंथी बनाने की कोशिश कर रहा है।

अधिकारी ने कहा कि निज्जर सिखों में अलगाववादी भावना भड़काने, भारत सरकार के खिलाफ आंदोलन करने और सोशल मीडिया पर पोस्ट, ऑडियो, वीडियो समेत विभिन्न संदेश के माध्यम से हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उकसाने की कोशिश करता है। एनआईए अधिकारी ने कहा कि निज्जर को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत ‘आतंकवादी’ घोषित किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता