लाइव न्यूज़ :

नेताओं और आतंकवादियों के बीच संबंध के मामले में पीडीपी नेता पर्रा के खिलाफ आरोप पत्र दायर

By भाषा | Updated: June 1, 2021 18:17 IST

Open in App

श्रीनगर, एक जून जम्मू-कश्मीर पुलिस ने केन्द्र शासित प्रदेश में राजनीतिक नेताओं और आतंकवादी समूहों के बीच कथित संबंध से जुड़े मामले में पीडीपी नेता वहीद पर्रा के खिलाफ मंगलवार को आरोप पत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सीआईडी की अपराध अन्वेषण (कश्मीर) विंग ने पर्रा के खिलाफ एक अदालत में ‘कठोर गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम’ की देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और शांति को खतरे में डालने से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया है।

आरोप पत्र सक्षम अदालत के समक्ष दायर किया गया, जिसने इस पर संज्ञान लिया था।

इस साल की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर सीआईडी की अपराध अन्वेषण (कश्मीर) विंग द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बादे से ही पर्रा न्यायिक हिरासत में हैं। अपराध अन्वेषण (कश्मीर) विंग का काम यूएपीए और धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामलों की जांच करना है।

विंग ने पिछले साल ''विश्वसनीय और गुप्त सूत्रों'' के आधार पर अज्ञात राजनीतिक नेताओं और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सूत्रों ने कहा था कि राजनीतिक पदाधिकारी अपनी शक्ति का इस्तेमाल कर आतंकवादियों की मदद कर रहे हैं।

आरोप है कि इन नेताओं ने एक आपराधिक साजिश के तहत कई कारणों से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पाकिस्तान समर्थित विभिन्न आतंकवादी और अलगाववादी संगठनों के साथ गुप्त संबंध स्थापित किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग