लाइव न्यूज़ :

केरल में दोहरे हत्याकांड मामले में माकपा के पूर्व विधायक, 23 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर

By भाषा | Updated: December 3, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर केरल के कासरगोड के एक गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं कृपेश और शरत लाल की हत्या के सिलसिले में सीबीआई ने शुक्रवार को माकपा के पूर्व विधायक सहित 24 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। यह जानकारी यहां अधिकारियों ने दी।

उन्होंने बताया कि एर्णाकुलम की एक अदालत के समक्ष दायर आरोप पत्र में जिन लोगों के नाम शामिल हैं, उनमें माकपा के पूर्व विधायक के. वी. कुन्हीरमन भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की 17 फरवरी 2019 को कासरगोड के पेरिया गांव में हत्या कर दी गई थी।

एजेंसी ने केरल उच्च न्यायालय के निर्देश पर 23 अक्टूबर 2019 को केरल पुलिस से जांच अपने हाथों में ली थी।

सीबीआई के प्रवक्ता आर. सी. जोशी ने कहा, ‘‘आरोप है कि 17 फरवरी 2019 को शाम छह बजे से पौने आठ बजे के बीच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं कृपेश और शरत लाल उर्फ कूरंगरा जोशी की राजनीतिक दुश्मनी के कारण पेरिया गांव के कालियाट में दूसरे दल (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने जघन्य तरीके से हत्या कर दी।’’

अधिकारियों ने कहा कि राज्य पुलिस की अपराध शाखा ने 20 मई 2019 को 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था, लेकिन पीड़ितों के माता-पिता ने उच्च न्यायालय का रुख किया और पुलिस की जांच पर असंतोष जाहिर किया।

उन्होंने कहा कि केरल में माकपा सरकार ने उच्च न्यायालय और फिर उच्चतम न्यायालय में सीबीआई जांच का कड़ा विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई को जांच की अनुमति दी।

जोशी ने कहा, ‘‘सीबीआई ने 300 से अधिक गवाहों से पूछताछ की और मामले में कई साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान आरोप लगाया गया कि इलाकों में दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक मंशा से हमले एवं जवाबी हमले किए।’’

सीबीआई ने एक दिसंबर 2021 को माकपा के पांच आरोपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और वे न्यायिक हिरासत में हैं।

जोशी ने बताया कि इससे पहले राज्य पुलिस द्वारा गिरफ्तार 11 आरोपी भी न्यायिक हिरासत में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos