लाइव न्यूज़ :

शौर्य चक्र विजेता की हत्या के मामले में आठ खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

By भाषा | Updated: April 27, 2021 18:06 IST

Open in App

मोहाली (पंजाब), 27 अप्रैल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शौर्य चक्र विजेता कॉमरेड बलविंदर सिंह संधू की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए प्रतिबंधित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के आठ आतंकियों के खिलाफ मंगलवार को आरोपपत्र दाखिल किया।

पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाले संधू की पिछले साल तरनतारन जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

मोहाली में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण की विशेष अदालत के समक्ष भारतीय दंड संहिता, हथियार कानून और गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून की धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया।

आरोपपत्र के मुताबिक केएलएफ के आतंकियों ने पाकिस्तानी आका के निर्देश पर संधू की हत्या की।

एनआईए अधिकारियों ने बताया कि आरोपपत्र में तरनतारन के इंद्रजीत सिंह, सुखराज सिंह, सुखदीप सिंह, गुरजीत सिंह और गुरदासपुर के सुखमीत सिंह, लुधियाना के रवींद्र सिंह, आकाशदीप अरोड़ा और जगरूप सिंह के नाम हैं।

यह मामला दो अज्ञात लोगों द्वारा तरनतारन में संधू की हत्या से जुड़ा है।

अधिकारियों के मुताबिक एनआईए की जांच से खुलासा हुआ कि भारत में लोगों के बीच डर पैदा करने और खासकर खालिस्तानी विचारधारा का विरोध करने वालों को निशाना बनाने के मकसद से इस घटना को अंजाम दिया गया।

एनआईए के अधिकारी के मुताबिक केएलएफ के पाकिस्तान में रहने वाला स्वंयभू प्रमुख लखवीर सिंह रोडे और विदेशों में केएलएफ के आतंकियों ने इसकी साजिश रची।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो