लाइव न्यूज़ :

वन रक्षक और उसके संबंधियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोप पत्र

By भाषा | Updated: July 1, 2021 18:20 IST

Open in App

जम्मू, एक जुलाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बृहस्पतिवार को एक वन रक्षक एवं उसके तीन संबंधियों को आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में आरोपी बनाया है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि वन रक्षक केवल कृष्ण शर्मा, उसकी पत्नी राज कुमारी एवं बेटे इशांत शर्मा के अलावा रिश्तेदार बाबू राम शर्मा के खिलाफ यहां एक विशेष अदालत में यह आरोप पत्र दायर किया गया है ।

अदालत ने मामले की सुनवाई के लिये 26 जुलाई की तारीख तय की है ।

प्रवक्ता ने बताया कि वन रक्षक एवं उसके संबंधियों के खिलाफ ज्ञात आय स्रोत से अधिक संपत्ति रखने का मामला 2015 में दर्ज किया गया था ।

उन्होंने बताया कि शर्मा के खिलाफ मामले की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि उसने अवैध और भ्रष्टाचार तरीके से आय के अपने ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है ।

ब्यूरो ने कहा कि शर्मा के पास जम्मू कश्मीर से बाहर भी आवासीय घर और फ्लैट हैं जिनकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है । इसके अलावा उसके पास पांच आलीशान वाहन, दो व्यवसायिक वाहन, दो ट्रैक्टर एवं अन्य वाहन हैं जो उसके परिवार के सदस्यों एवं नजदीकी रिश्तेदारों के नाम से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल