लाइव न्यूज़ :

पादरी और नन के खिलाफ आरोप "अविश्वसनीय" : चर्च

By भाषा | Updated: December 23, 2020 20:35 IST

Open in App

कोट्टयम, 23 दिसंबर केरल में कोट्टयम के क्नानया कैथोलिक चर्च ने हत्या के मामले में बुधवार को अपने एक पादरी और नन की दोषसिद्धि को 'अविश्वसनीय' बताया और कहा कि उन्हें अपनी 'बेगुनाही' साबित करने के लिए अदालत के फैसले के विरुद्ध अपील करने का अधिकार है।

सीबीआई की एक अदालत ने फादर कोट्टूर और सिस्टर सेफी को 1992 में सिस्टर अभया की हत्या करने का दोषी पाया और बुधवार को उन्हें उम्र कैद की सज़ा सुनाई।

चर्च के कोट्टयम प्रांत (डायसिस) ने कहा कि वह अदालत के फैसले को स्वीकार करते हैं।

आर्क डायसिस ने एक बयान में कहा, " उनके खिलाफ आरोप अविश्वसनीय हैं। बहरहाल, हम अदालत के आदेश को स्वीकार करते हैं।

बयान में कहा गया है, " आरोपियों को फैसले के खिलाफ अपील करने और अपनी बेगुनाही साबित करने का अधिकार है।"

आर्क डायसिस ने यह भी कहा कि वह ऐसे घटनाक्रम पर दुखी है।

कोट्टयम के सेंट पायस कॉन्वेंट में रहने वाली सिस्टर अभया की सदिंग्ध परिस्थितियों में मौत के 28 साल बाद एक सीबीआई अदालत ने मंगलवार को फादर कोट्टूर और सिस्टर सेफी को उनकी हत्या का दोषी पाया। उनका शव 27 मार्च 1992 को सेंट पायस के एक कुएं से मिला था।

अदालत के फैसले पर खुशी जताते हुए सिस्टर अभया एक्शन काउंसल के संयोजक जोमोन पुथेनपुरकल ने कहा कि दोषियों द्वारा दायर अपीलों को उच्च अदालतें जबतक खारिज नहीं कर देती हैं, तब तक वे सुकून से नहीं बैठेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो