लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में फार्मेसी की छात्रा का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार का आरोप

By भाषा | Updated: February 11, 2021 23:51 IST

Open in App

हैदराबाद, 11 फरवरी हैदराबाद में फार्मेसी की एक छात्रा का कॉलेज से घर लौटते समय एक ऑटोरिक्शा चालक एवं अन्य ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया और कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। हालांकि, बाद में छात्रा को बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार शाम, अपहरण के एक घंटे बाद छात्रा यामनमपेट इलाके की झाड़ियों में अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिली। उसके सिर में चोटें आई थीं।

पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर शुरुआत में अपहरण की धारा में मामला दर्ज किया था।

हालांकि, जांच अधिकारी ने बृहस्पतिवार को पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज किया और उसका मेडिकल कराया गया।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पीड़िता के बयान के आधार पर सामूहिक बलात्कार और घायल करने की मंशा से खतरनाक हथियार से हमला करने समेत अन्य धाराओं को प्राथमिकी में जोड़ा गया है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम को घर लौटते समय वह एक ऑटो में सवार हुई लेकिन अन्य यात्रियों के उतर जाने के बाद चालक ने उससे एक वैन में जाने के लिए कहा लेकिन उस वाहन में अन्य लोग सवार थे और वे दूसरे मार्ग पर चलने लगे जिसके बाद छात्रा ने अपने माता-पिता को फोन किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा के फोन कॉल संबंधी जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसका पता लगाया और उस स्थान पर पहुंची। पुलिसकर्मियों को देखते ही वहां मौजूद आरोपी भाग गए।

एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए 12 टीमों का गठन किया गया है।

इस बीच, स्थानीय लोगों के एक समूह ने रास्ता जाम करके अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और नारेबाजी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल