लाइव न्यूज़ :

बालिका से बलात्कार के मामले में चार दिन में आरोपपत्र दाखिल

By भाषा | Updated: November 4, 2020 15:44 IST

Open in App

रायगढ़, चार नवंबर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग से कथित बलात्कार के मामले में पुलिस ने चार दिन के भीतर अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया।

रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बुधवार को बताया कि जिले के पूंजीपथरा थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में आरोपी गुड्डू कुमार (20) के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।

सिंह ने बताया कि 30 अक्टूबर को बालिका के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 वर्षीय लड़की को पड़ोस में रहने वाला गुड्डू कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और बालिका की खोज शुरू की गई। तलाशी के दौरान बालिका पूंजीपथरा गैस गोदाम के सामने बैठी मिली। पूछताछ के दौरान बालिका ने गुड्डू कुमार के कहने पर जाने की जानकारी दी।

सिंह ने बताया कि बालिका से पूछताछ के बाद पुलिस ने बिहार के जमुई जिले के निवासी गुड्डू कुमार के खिलाफ बालिका से बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने चार दिन में आरोपी गुड्डू कुमार के खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय रायगढ़ में आरोपपत्र दाखिल कर दिया।

पुलिस पीड़िता को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मुआवजा राशि दिलाने का प्रयास कर रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया