लाइव न्यूज़ :

जम्मू में जाली बैंक गारंटी बॉन्ड जारी करने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

By भाषा | Updated: February 13, 2021 15:13 IST

Open in App

जम्मू, 13 फरवरी जम्मू कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली के एक कारोबारी को एक करोड़ रुपये के जाली बैंक गारंटी ‘बॉन्ड’ जारी किये जाने के सात साल पुराने मामले में शनिवार को दो आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपराध शाखा के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपपत्र जम्मू के विशाल महाजन और दिल्ली के विनय मित्तल के खिलाफ यहां एक अदालत में दाखिल किया गया।

उन्होंने कहा कि 2014 में जम्मू कश्मीर बैंक की आर एस पुरा शाखा के प्रबंधक विजय कुमार द्वारा इस संबंध में जम्मू अपराध शाखा में एक लिखित शिकायत दायर की गई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बैंक की आर एस पुरा शाखा द्वारा एक करोड़ रुपये की एक बैंक गारंटी की जालसाजी की गई थी, जबकि बैंक ने ऐसा कोई ‘बॉन्ड’ जारी नहीं किया था। यह ‘बॉन्ड’ नयी दिल्ली स्थित शिवम इंटरप्राइजेज के लिए जारी किया गया था।

यह आरोप है कि जाली बैंक गारंटी तैयार करने के लिए जो ‘स्टाम्प पेपर’ इस्तेमाल किया गया, वह महाजन के नाम से खरीदा गया था। इस तरह, मेसर्स मोगाइल स्केल्टा एलेट्रो के अधिकारियों ने न सिर्फ जाली बैंक गारंटी तैयार करवाई और उसका इस्तेमाल किया, बल्कि इरादतन बैंक अधिकारियों के हस्ताक्षर की जालसाजी की और बैंक का नकली मुहर भी लगाया, ताकि वे बैंक और लाभार्थी के साथ धोखाधड़ी कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल