लाइव न्यूज़ :

हिजबुल मुजाहिदीन से हाथ मिलाने वाले एक पूर्व पुलिसकर्मी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

By भाषा | Updated: February 13, 2021 20:03 IST

Open in App

जम्मू, 13 फरवरी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2019 में सीआरपीएफ जवानों के एक काफिले पर हुए हमले में कथित रूप से शामिल जम्मू-कश्मीर के एक पूर्व पुलिसकर्मी के खिलाफ शनिवार को पूरक आरोप पत्र दाखिल किया। वह पुलिस छोड़कर पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रमुख जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि, जम्मू-कश्मीर पुलिस का पूर्व-कांस्टेबल नवीद मुश्ताक शाह 2017 में हथियार लेकर फरार हो गया था। तब भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), बडगाम में गार्ड के रूप में तैनात था।

एनआईए अधिकारी के अनुसार पुलिस से निकलने के बाद वह प्रतिबंधित हिज्बुल-मुजाहिदीन का सक्रिय आतंकवादी बन गया।

यहां एक विशेष एनआईए अदालत में शाह के खिलाफ दूरस्थ प्रक्रिया कॉल (आरपीसी), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, जम्मू-कश्मीर सार्वजनिक संपत्ति (क्षति की रोकथाम) अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया गया।

यह मामला 30 मार्च, 2019 को रामबन जिले के बनिहाल इलाके में तेथर में सीआरपीएफ के काफिले पर एक आतंकवादी द्वारा किए गए हमले से संबंधित है, जिसने सुरक्षाकर्मियों की हत्या करने और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के इरादे से विस्फोटकों से लदी एक कार में विस्फोट करा दिया था।

रामबन में 30 मार्च, 2019 को एक मामला दर्ज किया गया था। एनआईए ने 15 अप्रैल, 2019 को मामला फिर से दर्ज किया और जांच की जिम्मेदारी संभाली थी।

एनआईए ने पहले हिज्बुल-मुजाहिदीन के छह आतंकवादियों के खिलाफ हमले में संलिप्तता को लेकर आरोप पत्र दाखिल किया था।

एनआईए अधिकारी के अनुसार, शाह अन्य आतंकवादियों के साथ बनिहाल में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल था।

एनआईए अधिकारी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित