लाइव न्यूज़ :

हिजबुल मुजाहिदीन से हाथ मिलाने वाले एक पूर्व पुलिसकर्मी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

By भाषा | Updated: February 13, 2021 19:24 IST

Open in App

जम्मू, 13 फरवरी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2019 में सीआरपीएफ जवानों के एक काफिले पर हुए हमले में कथित रूप से शामिल जम्मू-कश्मीर के एक पूर्व पुलिसकर्मी के खिलाफ शनिवार को पूरक आरोप पत्र दाखिल किया। वह पुलिस छोड़कर पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रमुख जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि, जम्मू-कश्मीर पुलिस का पूर्व-कांस्टेबल नवीद मुश्ताक शाह 2017 में हथियार लेकर फरार हो गया था। तब भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), बडगाम में गार्ड के रूप में तैनात था।

एनआईए अधिकारी के अनुसार पुलिस से निकलने के बाद वह प्रतिबंधित हिजबुल-मुजाहिदीन का सक्रिय आतंकवादी बन गया।

यहां एक विशेष एनआईए अदालत में शाह के खिलाफ दूरस्थ प्रक्रिया कॉल (आरपीसी), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, जम्मू-कश्मीर सार्वजनिक संपत्ति (क्षति की रोकथाम) अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया गया।

यह मामला 30 मार्च, 2019 को रामबन जिले के बनिहाल इलाके में तेथर में सीआरपीएफ के काफिले पर एक आतंकवादी द्वारा किए गए हमले से संबंधित है, जिसने सुरक्षाकर्मियों की हत्या करने और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के इरादे से विस्फोटकों से लदी एक कार में विस्फोट करा दिया था।

रामबन में 30 मार्च, 2019 को एक मामला दर्ज किया गया था। एनआईए ने 15 अप्रैल, 2019 को मामला फिर से दर्ज किया और जांच की जिम्मेदारी संभाली थी।

एनआईए ने पहले हिज्बुल-मुजाहिदीन के छह आतंकवादियों के खिलाफ हमले में संलिप्तता को लेकर आरोप पत्र दाखिल किया था।

एनआईए अधिकारी के अनुसार, शाह अन्य आतंकवादियों के साथ बनिहाल में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल था।

एनआईए अधिकारी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए