लाइव न्यूज़ :

चतरा में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 4, 2020 00:18 IST

Open in App

चतरा, तीन नवंबर झारखंड के चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र के मेहशा गांव के जंगल में दलित नाबालिग छात्रा के साथ सोमवार को कथित तौर पर दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना उस समय घटी जब छात्रा स्कूल जा रही थी। गांव से काफी दूरी पर स्थित स्कूल पैदल जाने के दौरान सुनसान स्थान पाकर युवकों ने छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जंगल के रास्ते में दो पहिया वाहन पर सवार दो युवकों ने उसे अकेले पाकर जबरन दुपट्टे से उसका मुंह बांध दिया और उठाकर उसे बगल के घने जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

जंगल में जानवर चराने गई एक महिला ने छात्रा की चीख सुनी और शोर मचाया। चरवाहों ने आरोपी युवकों की पहचान पदमा थाना क्षेत्र के संदीप कुमार मेहता तथा मयूरहंड थाना क्षेत्र के मुद्रिका मेहता के रूप में की।

पुलिस ने बताया कि शोर सुनकर दोनों युवक जंगल का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। पीड़ित छात्रा को महिला चरवाहों ने घर पहुंचाया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह पीड़ित छात्रा ने दोनों युवकों के विरुद्ध मयूरहंड थाने में लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी रूपेश कुमार महतो ने कड़ी सुरक्षा के बीच पीड़ित छात्रा को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा।

चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला सोमवार का है। मंगलवार को पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई जिसके तुरत बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी मुद्रिका मेहता को गुमला से धर दबोचा।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गयी है और बुधवार को न्यायालय में अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज करवाया जाएगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो