लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में दो करोड़ रुपये मूल्य की चरस जब्त, नेपाली तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 6, 2021 13:44 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), छह दिसम्बर भारत-नेपाल के सीमावर्ती रूपईडीहा इलाके में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने रविवार रात को चार किलोग्राम चरस जब्त किया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। इस मामले में एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार गया किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने सोमवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा मादक पदार्थ के अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार रात पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त गश्ती दल ने रुपईडीहा-नेपालगंज मेन रोड पर बाबा होटल के पास नेपाल के रुकुम जिले के निवासी अमर बहादुर धर्ती को चार किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ रूपईडीहा थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहम मामला दर्ज किया गया है और अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी से की गई पूछताछ के आधार पर नेपाल पुलिस से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क को लेकर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है।आसपास के जिलों में तस्करों के सम्पर्क खंगाले जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल