लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने 14 करोड़ रुपये से अधिक की चरस जब्त की, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 26, 2021 18:42 IST

Open in App

मुंबई, 26 अक्टूबर मुंबई पुलिस ने कश्मीर से एक कार में लाई गयी 14.44 करोड़ रुपये मूल्य की "उच्च गुणवत्ता" वाली चरस को जब्त कर लिया है और इस सिलसिले में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी, बेटी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की यूनिट 6 और 7 को मिली खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों ने सोमवार सुबह यहां पश्चिमी उपनगर के दहिसर राजमार्ग पर जाल बिछाकर एक कार को रोका।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी, जो निजी पारिवारिक दौरे का बहाना बनाकर कश्मीर जाते थे, "उच्च गुणवत्ता" वाली चरस की आपूर्ति और बिक्री में शामिल थे।

कार को रोकने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया जिनकी पहचान बंडू दगडु उदांशिव (52), उसकी पत्नी क्लेरा (52) के रूप में की। दोनों पति-पत्नी यहां पवई इलाके में रहते हैं। इसके अलावा पुलिस ने उनकी बेटी सिंथिया (23) और जसर जहांगीर शेख (24) नामक एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया।

जांच के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी उदांशिव कश्मीर से नशीला पदार्थ लाता था। वह और अन्य आरोपी फिर मुंबई में अपने ग्राहकों को मादक पदार्थ वितरित करते और बेचते थे।

पुलिस उपायुक्त (जांच-1) दत्ता नलवडे ने कहा कि पुलिस जांच और आगे की पूछताछ से बचने के लिए आरोपी महिलाओं और बच्चों को अपने साथ ले जाते थे और पारिवारिक दौरे पर जाने का नाटक करते थे। कश्मीर जाते समय वे अपने मोबाइल फोन बंद कर लेते थे। वे नशीले पदार्थों को कार के दरवाजों के गड्ढों और वाहन के बूट के पिछले पैनल में छिपाकर वापस लौटते थे। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

गौरतलब है कि 2010 में मुख्य आरोपी उदांशिव को मुंबई की मादक पदार्थ निरोधक शाखा ने सेल ने गिरफ्तार कर उसके पास से 39 किलो चरस पकड़ी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो