लाइव न्यूज़ :

मुंबई और पुणे में पकड़ी गई चरस का आपस में संबंध: महाराष्ट्र एटीएस

By भाषा | Updated: January 5, 2021 23:37 IST

Open in App

मुंबई, पांच जनवरी महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद रोधी-दस्ते (एटीएस) की जांच में पता चला है कि पिछले सप्ताह मुंबई के चारकोप में चरस के साथ गिरफ्तार किये गए दो लोगों का संबंध कुछ दिन पहले पुणे रेलवे स्टेशन पर हुई मादक पदार्थ की बरामदगी से है।

एटीएस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि विवेक कुमार सिंह (35) और सूरज शेलार (39) को नववर्ष के मौके पर चारकोप में 564 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने 20 दिसंबर को पुणे रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए ललित कुमार से दो किलो प्रतिबंधित पदार्थ खरीदा था।

एटीएस के उप महानिरीक्षक शिवदीप लांडे ने कहा, ''मादक पदार्थ नेटवर्क के कई राज्यों में फैले होने के चलते मामला एटीएस के हवाल के कर दिया था। हम अब तक हिमाचल प्रदेश, गोवा और बेंगलुरू का दौरा कर चुके हैं। चारकोप और पुणे में मिली चरस हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से खरीदी गई थी।''

अधिकारी ने कहा कि राज्य के विभिन्न भागों में दर्ज कम से कम 12 मामलों को समुचित जांच के लिये एटीएस को सौंप दिया गया है ताकि विभिन्न मामलों के बीच सभी संबंधों का पर्दाफाश किया जा सके।

उन्होंने कहा कि जो मामले एटीएस को सौंपे गए हैं वे जालना, बीड, नागपुर, पुणे, धुले और चंद्रपुर में दर्ज मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो