लाइव न्यूज़ :

चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री से भेंट की, कृषि कानूनों को निरस्त करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: October 1, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की और तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का अनुरोध किया।

चन्नी ने यह भी कहा कि उन्होंने किसान आंदोलन के जल्द समाधान की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह भी इसे खत्म करना चाहते हैं और इस दिशा में काम कर रहे हैं।

मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान, पिछले साल नवंबर से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।

मोदी से मुलाकात के दौरान चन्नी ने पंजाब में धान की खरीद फौरन शुरू करने का आग्रह किया, जिसे इस बार 10 अक्टूबर तक टाल दिया गया है। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री से तीन कृषि कानूनों पर इस आंदोलन को समाप्त कराने का आग्रह किया है। उन्होंने मेरी बात ध्यान से सुनी और कहा कि वह भी इस समस्या का समाधान चाहते हैं और इस दिशा में काम कर रहे हैं।’’

पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से विरोध कर रहे किसानों के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का भी आग्रह किया। चन्नी ने कहा, ‘‘क्योंकि मुझे लगता है कि इस मामले को केवल बातचीत के जरिए ही सुलझाया जा सकता है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने उनसे (प्रधानमंत्री) से आग्रह किया कि तीनों कानूनों को निरस्त कर देना चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने उनसे कहा है कि पंजाब की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है और पंजाब तभी तरक्की कर सकता है जब हमारे किसान और खेत मजदूर खुश हों।’’ चन्नी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से यह भी कहा कि पंजाब किसानों के आंदोलन से प्रभावित हुआ है और राज्य ने हमेशा देश के लिए लड़ाई लड़ी है और ‘‘हमारे लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम और देश की एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी चन्नी के साथ बैठक की तस्वीर ट्विटर पर साझा की और कहा, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।’’

मुख्यमंत्री बनने के बाद चन्नी की मोदी से यह पहली मुलाकात है। नवजोत सिंह सिद्धू के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर चन्नी सवालों से बचते नजर आए। आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली बैठक के बाद चन्नी ने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री से मिला। यह शिष्टाचार भेंट थी। यह पहली बैठक थी और इसलिए, ऐसा कोई एजेंडा नहीं था। फिर भी मैंने उनके समक्ष तीन मुद्दे उठाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट