लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला मामलाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का नया दांव, 77 आरोपियों के साथ कोर्ट से लगाई ये गुहार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2021 20:00 IST

लालू यादव ने इस मामले में अन्य 77 आरोपियों के साथ यह गुहार कोर्ट से लगाई है. उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी की वजह से अब तक कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई हो रही थी

Open in App
ठळक मुद्देचारा घोटाले मामले में सुनवाई को टालने की अपील की है.चारा घोटाले में 139 करोड़ के डोरंडा ट्रेजरी का मामला है.सहायक निदेशक डॉ. केएम प्रसाद एवं अन्य के अर्जी शामिल हैं.

पटनाः बहुचर्चित चारा घोटाले में 139 करोड़ के डोरंडा ट्रेजरी से की गई अवैध निकासी मामले में बुरी तरह फंसते दिख रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अब एक बड़ा दांव चल दिया है.

 

 

उन्होंने चारा घोटाले मामले में सुनवाई को टालने की अपील की है. लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई कोर्ट से मांग की है कि जब तक कोर्ट फिजिकल शुरू नहीं होती है, तब तक सुनवाई पर रोक लगा दी जाए. यहां बता दें कि फिलहाल रांची हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई के अदालत में हर दिन ऑनलाइन मामले की सुनवाई की जा रही है. जिनमें अभियोजन पक्ष ने अपनी दलील पूरी कर दी है.

वहीं अब बचाव पक्ष की दलील बाकी है. जिसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है. लालू यादव ने इस मामले में अन्य 77 आरोपियों के साथ यह गुहार कोर्ट से लगाई है. उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी की वजह से अब तक कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई हो रही थी. लेकिन, अब धीरे-धीरे कोरोना का संक्रमण सामान्य होने लगा है, जिसके साथ ही कई चीजों को लेकर भी छूट दी जा रही है.

ऐसे में कोर्ट की सुनवाई भी अब जल्द ही फिजिकल मोड़ में शुरू हो जाएगी. इसी को लेकर लालू यादव चाहते हैं कि उनकी सुनवाई अब वर्चुअल मोड में ना होकर फिजिकल मोड में हो.इससे पहले कोर्ट के निर्देश के अनुसार सोमवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में चारा घोटाला कांड संख्या आरसी 47ए/96 में मुकदमे का सामना कर रहे लालू समेत 78 आरोपियों की ओर से उनके पैरवीकार अधिवक्ताओं ने अर्जी डाली.

अर्जी डालने वालों में पूर्व सांसद डॉ. जगदीश शर्मा, डॉ. आरके राणा, लोक लेखा समिति के तत्कालीन अध्यक्ष ध्रुव भगत, पशुपालन विभाग के तत्कालीन क्षेत्रीय निदेशक डॉ. केएन झा, सहायक निदेशक डॉ. केएम प्रसाद एवं अन्य के अर्जी शामिल हैं.

सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बताया कि बचाव पक्ष ने अर्जी डालते हुए कहा कि फिजिकल कोर्ट प्रारंभ होने पर बहस शुरू करेंगे. तब तक मामले की सुनवाई को स्थगित किया जाए. वर्चुअल कोर्ट में बहस शुरू करने में परेशानी होगी. अदालत ने अब इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 11 अगस्त निर्धारित की है.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवपटनासीबीआईझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos