लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की मांग का अध्याय अब बंद हो चुका है: विजयेंद्र

By भाषा | Updated: June 30, 2021 15:19 IST

Open in App

मैसुरु, 30 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के उपाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने बुधवार को कहा कि उनके पिता एवं मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को पद से हटाने की मांग करने वाले पार्टी नेताओं के एक धड़े की मुहिम का अध्याय अब बंद हो चुका है।

विजयेंद्र से सवाल किया गया था कि क्या राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे संबंधी अध्याय अब बंद हो चुका है। इसके जवाब में उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिल्कुल। अब कोई इस बारे में बात नहीं कर रहा।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि येदियुरप्पा अच्छे से प्रशासन चला रहे हैं और भाजपा सरकार उनके नेतृत्व में कार्यकाल पूरा करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब राष्ट्रीय नेताओं, राज्य भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने भी यह कह दिया है कि वह (येदियुरप्पा) आगामी दो साल के लिए इस पद पर बने रहेंगे, तो (नेतृत्व में बदलाव का) मामला बार-बार उठाने की आवश्यकता नहीं है।’’

यह पूछे जाने पर कि कुछ भाजपा नेता आए दिन दिल्ली क्यों जा रहे हैं, विजयेंद्र ने कहा कि किसी पर कोई प्रतिबंध नहीं है और उनकी यात्रा को राजनीतिक रंग देना सही नहीं है, क्योंकि वे नेता वहां अपने निजी काम के लिए जाते हैं।

इस महीने की शुरुआत में अरुण सिंह तीन दिनों के लिए बेंगलुरु में थे और उन्होंने येदियुरप्पा को हटाने की कुछ नेताओं की मांग की पृष्ठभूमि में मंत्रियों, विधायकों, पार्टी नेताओं और भाजपा राज्य कोर कमेटी के सदस्यों के साथ कई बैठकें कीं।

कर्नाटक कांग्रेस में “अंदरूनी कलह” के बारे में विजयेंद्र ने कहा, “यह हास्यास्पद है कि कांग्रेस में इस बात को लेकर लड़ाई चल रही है कि पार्टी से अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए।’’उन्होंने कहा कि कोविड ​​-19 महामारी से पीड़ित लोगों के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय कांग्रेस नेता ‘‘आपस में लड़ रहे’’ हैं।

कुछ कांग्रेस विधायकों ने कहा है कि यदि 2023 के अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे राज्य का नेतृत्व करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को समर्थन देंगे, जबकि कुछ नेताओं का कहना है कि वे राज्य पार्टी प्रमुख डी के शिवकुमार को समर्थन देंगे। कांग्रेस विधायकों के इन्हीं बयानों का जिक्र करते हुए विजयेंद्र ने यह बात कही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos