लाइव न्यूज़ :

चानू ने भारत का मान बढ़ाया : झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस

By भाषा | Updated: July 24, 2021 14:30 IST

Open in App

रांची, 24 जुलाई झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने मीराबाई चानू को तोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाने हेतु अनेकानेक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल बैस ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने देश को पदक दिलाने की शुरुआत कर दी है, पदक मिलने के आग़ाज़ से देश में सर्वत्र खुशी का माहौल है, सम्पूर्ण देशवासी गौरवान्वित हैं।

राज्यपाल ने कहा कि सम्पूर्ण देशवासियों को अपेक्षा है कि हमारे खिलाड़ीगण तोक्यो ओलंपिक में अधिकाधिक पदक हासिल करें।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी मीराबाई चानू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ यह हम सभी देशवासियों के लिए अत्यंत हर्ष का मौक़ा है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘चानू ने देश की महिला शक्ति को एक बार फिर रेखांकित किया है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार देश की बेटियों को आगे लाने का काम किया है उससे महिला शक्ति को नयी उर्जा मिली है और उसी का परिणाम है कि मीराबाई जैसी प्रतिभाएं देश का नाम रौशन कर रही हैं।

दास ने कहा, ‘‘मीराबाई चानू तोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर समस्त देश की महिलाओं एवं युवतियों के लिए विशेष तौर पर प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग