लाइव न्यूज़ :

चन्नी का सरकारी कर्मचारियों को सुबह नौ बजे तक कार्यालय पहुंचने का निर्देश

By भाषा | Updated: September 21, 2021 01:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय समय के दौरान अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, चन्नी ने उन्हें सुबह 9 बजे तक कार्यालय पहुंचने और शाम को कार्यालय समय तक जनता के लिए उपलब्ध रहने का निर्देश दिया। बयान में कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में अनुशासन लाना है।

चन्नी ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलायी।

सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता लाने की आवश्यकता पर बल देते हुए चन्नी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की आधिकारिक घंटों के दौरान कार्यालयों में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, प्रशासनिक सचिवों और विभाग प्रमुखों को सप्ताह में दो बार औचक निरीक्षण करना चाहिए ताकि उनके अधीन काम करने वाले कर्मचारियों पर नजर रखी जा सके।’’

इस बीच, दिन में चमकौर साहिब में गुरुद्वारा श्री कटलगढ़ साहिब में मत्था टेकने के बाद, चन्नी ने कहा कि 2015 की बेअदबी की घटनाओं में जल्द ही न्याय किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान में, मुख्यमंत्री ने चमकौर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये की घोषणा की, जिसका वह वर्तमान में विधानसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं।

चन्नी के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने सोमवार को सस्ती दरों पर रेत उपलब्ध कराने, अनुसूचित जाति, पिछड़ वर्ग और गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को 100 और बिजली यूनिट निशुल्क देने और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति निशुल्क करने पर चर्चा हुई। .

शाम को यहां चन्नी की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक हुई। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह