लाइव न्यूज़ :

टाइटलर मामले में चन्नी, सिद्धू को स्पष्टीकरण देना चाहिए : चुग

By भाषा | Updated: October 30, 2021 18:11 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर भाजपा नेता तरुण चुग ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या उन्होंने दिल्ली कांग्रेस की नई कार्यकारिणी समिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में जगदीश टाइटलर के नाम का समर्थन किया था।

टाइटलर का नाम 1984 के सिख विरोधी दंगे के सिलसिले में आया था। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव चुग ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘टाइटलर को दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक के रूप में नामित किया गया है जबकि सिख विरोधी दंगे के विभिन्न चश्मदीदों ने उनका, कमलनाथ और सज्जन कुमार का नाम उजागर किया था, लेकिन इसके बाद भी ये सभी पार्टी के चहेते बने हुए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सिद्धू ने कहा था कि 1984 के सिख विरोधी दंगे के दौरान मुश्किल से उनकी जान बच पाई थी, लेकिन अब उन्हें कांग्रेस का नेता होने में गर्व महसूस होता है।’’

चुग ने कहा कि चन्नी और सिद्धू समेत सिख नेताओं को कांग्रेस का हिस्सा होने पर पंजाब के लोगों को स्पष्टीकरण देना चाहिए। अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस की दिल्ली इकाई को बृहस्पतिवार को नई कार्यकारिणी समिति मिली। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नई कार्यकारिणी समिति के गठन को मंजूरी दी है। इसके स्थायी आमंत्रितों की सूची में वरिष्ठ नेता जे पी अग्रवाल, अजय माकन, कपिल सिब्बल, जनार्दन द्विवेदी, अरविंदर सिंह लवली, सुभाष चोपड़ा और टाइटलर के नाम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों