चन्नी, सिद्धू ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

By भाषा | Updated: September 22, 2021 11:01 IST2021-09-22T11:01:08+5:302021-09-22T11:01:08+5:30

Channi, Sidhu offer prayers at Golden Temple | चन्नी, सिद्धू ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

चन्नी, सिद्धू ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

चंडीगढ़, 22 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार अमृतसर गए।

चन्नी के साथ दो उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओ पी सोनी तथा कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू भी गए थे। वे दुर्गियाना मंदिर भी गए।

बाद में चन्नी, रंधावा, सोनी और सिद्धू चाय के एक मशहूर स्टॉल पर भी गए जहां उन्होंने चाय का लुत्फ उठाया।

चन्नी, रंधावा, सोनी और सिद्धू दिल्ली से मंगलवार रात को अमृतसर पहुंचे थे। वे पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ राज्य के नए मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने के लिए दिल्ली गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Channi, Sidhu offer prayers at Golden Temple

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे