लाइव न्यूज़ :

चन्नी, सिद्धू, जाखड़ ने राहुल गांधी से मुलाकात की

By भाषा | Updated: December 1, 2021 23:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़, एक दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने बुधवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की।

ऐसा समझा जाता है कि उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें पार्टी से संबंधित मुद्दे और अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए उसकी रणनीति से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक गांधी ने राज्य के नेताओं के साथ पंजाब के लिए चुनाव संबंधी समितियों के गठन पर भी चर्चा की।

सूत्रों ने बताया कि सिद्धू से पहले कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष रहे जाखड़ को भी पार्टी की चुनाव संबंधी एक समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

जाखड़ पहले गांधी से मिले और बाद में चन्नी और सिद्धू उनसे मिलने गए।

सिद्धू पंजाब में कांग्रेस सरकार से 2015 में फरीदकोट में बेअदबी और बेअदबी के बाद पुलिस गोलीबारी की घटनाओं में न्याय सुनिश्चित करने के मुद्दों पर सवाल उठाते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट