लाइव न्यूज़ :

चन्नी ने गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका

By भाषा | Updated: December 26, 2021 18:34 IST

Open in App

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब), 26 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने वार्षिक 'शहीदी सभा' ​​के दूसरे दिन रविवार को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका।

'शहीदी सभा' ​​गुरु गोबिंद सिंह के दो छोटे पुत्रों बाबा जोरावर सिंह तथा बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी की शहादत को समर्पित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दसवें सिख गुरु गोबिंद सिंह के छोटे पुत्रों और गुरु तेग बहादुर की पत्नी माता गुजरी की शहादत मानव जाति के इतिहास में अद्वितीय है।

उन्होंने कहा कि वह यहां महान शहीदों को श्रद्धांजलि देने आए हैं।

चन्नी ने कहा कि गुरु साहिब के बड़े पुत्र श्री चमकौर साहिब में और छोटे पुत्र फतेहगढ़ साहिब में शहीद हुए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शहीदों के सम्मान में इन दोनों स्थानों को आपस में जोड़ने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि फतेहगढ़ साहिब में शहीद बाबा संगत सिंह का स्मारक बनाया जाएगा।

चन्नी ने कहा कि बाबा संगत सिंह मुगलों का सामना करते हुए श्री चमकौर साहिब में शहीद हो गए थे। मुगलों ने उन्हें गुरु गोबिंद सिंह समझ लिया था और उनके पार्थिव शरीर को श्री चमकौर साहिब से यहां लाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच