लाइव न्यूज़ :

चन्नी ने राहुल से मुलाकात की, पंजाब से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई

By भाषा | Updated: October 28, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और इस दौरान पंजाब से जुड़े मुद्दों, पार्टी की स्थिति और प्रमुख वादों को पूरा करने के संदर्भ में चर्चा हुई।

सूत्रों ने बताया कि कि राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पर दो घंटे से अधिक समय तक हुई इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद थे।

सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में पंजाब से जुड़े मुद्दों, पार्टी की स्थिति और प्रमुख वादों को पूरा करने के संदर्भ में चर्चा हुई।

चन्नी ने राहुल गांधी से उस वक्त मुलाकात की है जब पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में अलग पार्टी गठित करने की औपचारिक घोषणा कर दी है।

अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा था कि वह एक नयी पार्टी बना रहे हैं और इसके नाम व चुनाव चिह्न को निर्वाचन आयोग की मंजूरी मिल जाने पर वह इसकी घोषणा करेंगे। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई लोग उनसे संपर्क में हैं।

सिंह ने पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर