लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल के गठन को लेकर चन्नी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा की

By भाषा | Updated: September 21, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंत्रिमंडल के गठन को लेकर मंगलवार को यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा की।

चन्नी के साथ ही, दोनों उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओम प्रकाश सोनी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ हुई बैठक में शामिल थे। इस दौरान कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे।

सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

चन्नी, रंधावा और सोनी ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी । इससे दो दिन पहले शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था । प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

बेहद विचार-विमर्श एवं सलाह के बाद कांग्रेस ने चन्नी को पंजाब में विधायक दल का नेता चुना था । इसके साथ ही रंधावा और सोनी को उपमुख्यमंत्री पद के लिये चुना गया। चन्नी दलित सिख, रंधावा जट सिख और सोनी हिंदू समुदाय से आते हैं।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में नये चेहरों को शामिल किया जा सकता है।

इस बात के संकेत भी मिले हैं कि अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने में सिद्धू के साथ खड़े होने वाले नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने वालों में अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मदन लाल जलालपुर, इंदरबीर सिंह बोलारिया, गुरकीरत सिंह कोटली और संगत सिंह गिल्जियां के नाम चर्चा में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos