लाइव न्यूज़ :

चन्नी ने पंजाब के लोगों से विधानसभा चुनाव में आप एवं शिअद का सफाया करने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: November 28, 2021 00:12 IST

Open in App

बरनाला, 27 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की आलोचना की तथा लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में चुनावी परिदृश्य से उनका सफाया कर देने का आह्वान किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘चाहे कृषि हो या उद्योग या आम आदमी के सरोकार, पंजाब के हितों का सौदा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री अमिरंदर सिंह और बादल के बीच मिलीभगत है।’’

चन्नी ने यहां एक जनसभा में लोगों से ऐसे ‘‘संदिग्ध नेताओं की पहचान करन का आह्वान किया जो किसी भी हद तक उनका भावनात्मक शोषण करने पर तुले हुए हैं।’’

उन्होंने आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सत्ता में आने पर हर महिला को 1000 रूपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता देने के ‘लंबे वादे’ करने को लेकर प्रहार किया। उन्होंने तथ्यों एवं आंकड़ों के साथ सामने आने को कहा कि दिल्ली में कितनी महिलाओं को ऐसी राहत दी गयी।

चन्नी ने कहा कि पंजाब के लोग इतने बुद्धिमान हैं कि वे इस बार केजरीवाल के ‘झूठे’ वादों से नहीं ठगे जायेंगे।

शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को निशाना बनाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि पत्नी हरसिमरत कौर के साथ मिलकर बादल और उनके पिता ने केंद्र से कठोर कानून बनाने में अहम भूमिका निभायी।

तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करने पर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए चन्नी ने कह कि वह यह नहीं समझ पाये कि कोई सच्चा पंजाबी कैसे इस फैसले पर खुशी मना सकता है, क्योंकि साल भर चले आंदोलन में 700 किसानों ने जान गंवायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 15 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 15 December 2025: आज इन राशि के जातकों को होगी आर्थिक तंगी, परिवार में बढ़ेगा क्लेश

पूजा पाठSaptahik Rashifal: आपके भाग्य में सफलता या निराशा, जानें अपना इस सप्ताह का भविष्यफल

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतSardar Vallabhbhai Patel: राष्ट्र की एकता के शिल्पकार थे सरदार पटेल

भारत अधिक खबरें

भारतरिटायरमेंट के बाद भी चाहते हैं रेगुलर इनकम, बेहतरीन है ये स्कीम ,होगी लाखों की बचत

भारतPost Office RD Scheme से 10 साल में बन जाएंगे लखपति! जानें निवेश का आसान तरीका

भारतकार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त नितिन नबीन?, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने क्या किया पोस्ट

भारतमैं पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह का आभारी हूं?, नितिन नबीन बोले- कार्यकर्ताओं को समर्पित

भारतWho is Nitin Nabin? कौन हैं नितिन नबीन, जिन्हें बनाया गया है भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष?