लाइव न्यूज़ :

चन्नी ने विधायकों से लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए शिविर आयोजित करने को कहा

By भाषा | Updated: October 14, 2021 00:51 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को कांग्रेस विधायकों से लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन की मदद से 'सुविधा शिविर' आयोजित करने के लिये कहा है ।

चन्नी ने कहा कि पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन उनकी सरकार की पहचान है और जहां तक समस्याओं का सवाल है तो राज्य के किसी भी व्यक्ति को उपेक्षित महसूस नहीं करना चाहिए।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने लगभग 60 विधायकों के साथ आमने-सामने बातचीत की और विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्रों में लागू की जा रही विभिन्न विकास और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रतिक्रिया प्राप्त की।

इस बीच, पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा के 36 और पंजाब पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया।

इनमें से 14 पुलिस अधिकारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) का प्रभार दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतMumbai Civic Body Polls Date: मुंबई नगर निकाय चुनाव 15 जनवरी को होंगे, अगले दिन आएंगे नतीजे

भारत'सेक्स और बच्चों के लिए औरतों से शादी करो': चुनाव जीतने के बाद केरल के CPM नेता का विवादित बयान

भारतराजद नेता ऋषि मिश्रा ने दे दी अपनी ही पार्टी को नसीहत, कहा-गाली देकर किसी पार्टी को कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलने वाला

क्रिकेटVIDEO: शाहीन अफरीदी ने BBL डेब्यू पर अपने स्पेल के बीच में ही बॉलिंग करने से रोका गया, जानिए क्यों

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में झटका खाने के बाद पीके क्या जाएंगे कांग्रेस के शरण में? प्रियंका गांधी के बीच दिल्ली में हुई मुलाकात!

भारतसुशासन दिवस पर पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, 232 करोड़ रूपए खर्च कर 65 एकड़ में बनाया गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल

भारतराम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार और पूर्व सांसद रामविलास वेदांती का निधन, सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया

भारतकांग्रेस ने ओडिशा के उस नेता को पार्टी से निकाला जिसने सोनिया गांधी के सामने पार्टी के नेतृत्व को दी थी चुनौती

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी