लाइव न्यूज़ :

चन्नी ने प्रशासनिक सचिवों से अपने-अपने विभागों का व्यापक रोडमैप तैयार करने को कहा

By भाषा | Updated: September 27, 2021 22:40 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 सितंबर पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को प्रशासनिक सचिवों से कहा, “मैं सौम्य और विनम्र जरूर हूं, लेकिन यह ना समझें कि विनम्रता के कारण मैं निष्क्रियता पर ध्यान नहीं दूंगा।’’

एक सरकारी बयान के मुताबिक, सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों के साथ अपनी पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए, चन्नी ने उनसे 100 दिनों के लिए अपने-अपने विभागों का एक व्यापक रोडमैप तैयार करने को कहा ताकि कामकाज में अधिक दक्षता और पारदर्शिता लाई जा सके।

उन्होंने प्रशासनिक सचिवों को एक हफ्ते में इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव मुख्य सचिव को सौंपने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि लोगों को सर्वोत्तम और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा सकें और छात्रों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके।

उन्होंने प्रशासनिक सचिवों से कहा कि वे लोगों को स्वच्छ, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

चन्नी ने कहा, “मैं सौम्य और विनम्र जरूर हूं, लेकिन यह ना समझें कि विनम्रता के कारण मैं निष्क्रियता पर ध्यान नहीं दूंगा। मैं उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा, जो आम लोगों के लिए काम नहीं करेंगे।”

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को हर कीमत पर मिटाना है और आम आदमी के काम को प्राथमिकता से किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे मंत्रियों, विधायकों और निर्वाचित प्रतिनिधियों को उचित सम्मान दें, लेकिन साथ ही उन्हें याद दिलाया कि निर्णय लेने के लिए नियम ही एकमात्र मानदंड होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?