लाइव न्यूज़ :

मथुरा के महमूदपुर गांव का नाम परिवर्तन, अब कहलाएगा परासौली

By भाषा | Updated: April 8, 2021 14:09 IST

Open in App

मथुरा, आठ अप्रैल उत्तर प्रदेश में मथुरा की गोवर्धन तहसील के निकट स्थित महमूदपुर गांव का नाम अब आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘परासौली’ कर दिया गया है। यह गांव महाकवि सूरदास की कर्मस्थली के रूप में विख्यात है।

सूरदास ब्रज रासस्थली विकास समिति परासौली मथुरा पिछले चार दशक से गांव का नाम बदलने की मांग कर रही थी।

उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग ने 24 मार्च को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।

अधिसूचना की प्रतिलिपि मिलने पर सूरदास स्मारक समिति के सचिव हरिबाबू कौशिक ने बताया कि उन्होंने 1982 से परासौली गांव का नामकरण महमूदपुर से परासौली कराने के लिए राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों से मांग की।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2018 में इस मांग पर कार्यवाही शुरू की और भारत सरकार के भी सभी संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर 24 मार्च को राज्यपाल की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई।

कौशिक ने बताया कि असल में इस गांव का नाम ऋषि पाराशर की जन्मस्थली होने के कारण परासौली पड़ा था। इसके बाद महाकवि सूरदास की कर्मस्थली के रूप में विख्यात होने के बाद यह गांव साहित्य एवं संस्कृति की दृष्टि से और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया।

उन्होंने कहा कि इस गांव का दुर्भाग्य यह रहा कि मुगल काल में इसका नाम बदलकर महमूदपुर कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा