लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में बदलाव नजर आता है: विदेशी राजनयिक

By भाषा | Updated: February 18, 2021 22:30 IST

Open in App

जम्मू, 18 फरवरी केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए 24 विदेशी राजनयिकों में से एक ने बृहस्पतिवार को राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात के दौरान कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में बदलाव नजर आता है।’’

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, इरीट्रिया के राजदूत एलेम शाव्ये ने उप राज्यपाल को धन्यवाद ज्ञापन के दौरान यह टिप्पणी की।

जम्मू कश्मीर के दौरे पर आए विदेशी दूतों (राजनयिकों) में यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के भी राजनयिक शामिल हैं। वे अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को जम्मू पहुंचे। बुधवार को उन्होंने कश्मीर का दौरा किया था। वे लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित स्थानीय निकायों को मजबूत करने की दिशा में किये गये प्रयासों का जायजा लेने आए हैं।

शाव्ये ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का राजनयिक दौरा ‘‘आंखें खोलने’’ वाला है और दौरे से केंद्र शासित प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर समझ बेहतर हुई है।

विदेशी राजनयिकों और उप राज्यपाल के बीच हुई मुलाकात के दौरान सिन्हा के सलाहकार राजीव राय भटनागर, फारूक खान और बशीर खान, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मणयम, पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञप्ति के मुताबिक, विदेशी राजनयिकों से बातचीत के दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर अब विकास का गवाह बन रहा है।

सिन्हा ने जमीनी हकीकत से रूबरू होने के लिए राजनयिकों का आभार जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी