लाइव न्यूज़ :

कम प्रतिरोधक क्षमता वाले कोविड-19 मरीज के उपचार के दौरान वायरस के स्वरूप में आए बदलाव: अध्ययन

By भाषा | Updated: February 7, 2021 15:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी एक अध्ययन में सामने आया है कि कम प्रतिरोधक क्षमता वाले कोविड-19 के एक मरीज के उपचार के लिए प्लाज्मा थैरेपी के इस्तेमाल के दौरान कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूप (वेरिएंट) उत्पन्न हुए।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि प्लाज्मा थैरेपी के बाद मरीज में सामने आए वायरस के मुख्य स्वरूप का आनुवांशिक संरचना परिवर्तन ब्रिटेन में पहले ही पाए गए एक स्वरूप से मेल खाता है।

ब्रिटेन में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के रवींद्र गुप्ता भी इन अनुसंधानकर्ताओं में शामिल हैं।

पत्रिका ‘नेचर’ में प्रकाशित अध्ययन के निष्कर्षों में संभावना जताई गई है कि जब कोरोना वायरस से लंबे समय से संक्रमित कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्ति में वायरस की प्रतिकृतियां बनती हैं, तो सार्स-सीओवी-2 वायरस के नए स्वरूप पैदा हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस अध्ययन के तहत, वैज्ञानिकों ने कमजोर प्रतिरोधी क्षमता वाले एक मरीज का अध्ययन किया, जिसकी आयु 70 से अधिक थी। करीब 101 दिन की अवधि में व्यक्ति के उपचार के लिए एंटीबॉयोटिक दवाएं, स्टेरॉयड, रेमडेसीवीर और प्लाज्मा थैरेपी का इस्तेमाल किया गया, लेकिन वह स्वस्थ नहीं हुआ।

गुप्ता और उनके साथियों ने बताया कि उन्होंने उपचार के दौरान 23 बार वायरस के नमूने एकत्र किए। इस दौरान वायरस ने विभिन्न स्वरूप बदले।

अनुसंधानकर्ताओं ने अनुसंधान की मुख्य खामियों का हवाला देते हुए कहा कि यह केवल एक मामले का अध्ययन है, लेकिन गुप्ता एवं उनके सहकर्मियों का मानना है कि यह निष्कर्ष कम प्रतिरोधी क्षमता वाले कोविड-19 के मरीज में प्लाज्मा थैरेपी का इस्तेमाल करने को लेकर सचेत करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे