लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के चलते संयुक्त प्रतियोगिता (प्राथमिक) परीक्षा की तारीख में बदलाव

By भाषा | Updated: May 18, 2021 16:24 IST

Open in App

जम्मू, 18 मई कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते जम्मू कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को संयुक्त प्रतियेागिता (प्राथमिक) परीक्षा की तिथि में बदलाव कर अब इसे 24 अक्टूबर कर दिया है।

यह परीक्षा 11 जुलाई, 2021 को होने वाली थी ।

जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोग के उप परीक्षा नियंत्रक विजय समोत्रा ने यहां जारी आदेश में कहा, ‘‘ जो संयुक्त प्रतियोगिता (प्राथमिक) परीक्षा, 2021 ग्यारह जुलाई को होने वाली थी, वह अब कोविड-19 महामारी के चलते 24 अक्टूबर 2021 को होगी।’’

सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने एक अन्य आदेश में सरकारी विभागों में अपनाये जाने वाले अतिरिक्त कोविड-19 निषिद्ध उपायों की घोषणा की।

उन्होंने अपने आदेश में कहा, ‘‘ अवर सचिव और उसके ऊपर के सभी अधिकारी सभी कार्यदिवसों पर कार्यालय आयेंगे। अवर सचिव के नीचे के अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति को विनियमित करने के लिए सभी विभागों / कार्यालयों के प्रमुख एक रोस्टर तैयार कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कार्यालय में एक एक दिन के अंतराल पर आधे आधे कर्मचारी उपस्थित हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब