लाइव न्यूज़ :

पंजाब कैबिनेट में फेरबदलः एक महीना गुजरा, सिद्धू ने नहीं संभाला नए मंत्रालय का प्रभार

By भाषा | Updated: July 3, 2019 19:41 IST

मुख्यमंत्री ने गत छह जून को सिद्धू से स्थानीय प्रशासन और पर्यटन व संस्कृति विभागों का प्रभार छीन लिया था और उन्हें बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा था। कैबिनेट में फेरबदल के दो दिन बाद आठ जून को सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी के लिए मुख्यमंत्री द्वारा गठित मंत्रणा समूहों से भी सिद्धू बाहर हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री और सिद्धू के बीच गतिरोध को दूर करने का जिम्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल को सौंपा गया था।अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने अपने दिल्ली दौरे के दौरान पटेल से मुलाकात की थी, लेकिन पार्टी ने इस बैठक को कथित तौर पर ‘‘शिष्टाचार बैठक’’ करार दिया था।

पंजाब कैबिनेट में फेरबदल में महत्वपूर्ण विभाग छिनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने लगभग एक महीने बाद भी अपने नए मंत्रालय का कार्यभार नहीं संभाला है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ उनका गतिरोध लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री ने गत छह जून को सिद्धू से स्थानीय प्रशासन और पर्यटन व संस्कृति विभागों का प्रभार छीन लिया था और उन्हें बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा था। कैबिनेट में फेरबदल के दो दिन बाद आठ जून को सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी के लिए मुख्यमंत्री द्वारा गठित मंत्रणा समूहों से भी सिद्धू बाहर हो गए थे।

मुख्यमंत्री और सिद्धू के बीच गतिरोध को दूर करने का जिम्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल को सौंपा गया था। अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने अपने दिल्ली दौरे के दौरान पटेल से मुलाकात की थी, लेकिन पार्टी ने इस बैठक को कथित तौर पर ‘‘शिष्टाचार बैठक’’ करार दिया था।

कैबिनेट में फेरबदल के बाद से सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर मीडिया से दूरी बना हुए हैं। सिद्धू के करीबी सहयोगी ने बुधवार को कहा कि मंत्री तथा उनकी पत्नी फिलहाल अमृतसर में हैं और लोगों से संपर्क कर रहे हैं। अब तक नए मंत्रालय का कार्यभार न संभालने वाले सिद्धू ने पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी और उन्हें एक पत्र सौंपने के साथ ही ‘‘स्थिति की जानकारी’’ दी थी।

सिद्धू ने 10 जून को राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल के साथ टि्वटर और फेसबुक पर एक तस्वीर भी साझा की थी। उन्होंने इसके बाद टि्वटर और फेसबुक पर कुछ भी साझा नहीं किया है।

टॅग्स :पंजाबअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित