लाइव न्यूज़ :

प्रासंगिक बने रहने के लिये भारतीय सशस्त्र बलों में बदलाव जरूरी : बिपिन रावत

By भाषा | Updated: March 4, 2021 22:24 IST

Open in App

हैदराबाद, चार मार्च प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि तेजी से बदलते भू-राजनीति माहौल में प्रासंगिक बने रहने के लिये भारतीय सशस्त्र बलों में बदलाव जरूरी है।

‘बदलाव: भारतीय सशस्त्र बलों के लिये अत्यावश्यक’ विषय पर वेबिनार में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत एक जटिल और चुनौतीपूर्ण सुरक्षा माहौल का सामना कर रहा है, जहां सैन्य क्षमताओं में बढ़ोतरी समय की मांग है और राष्ट्र की युद्ध लड़ने की क्षमताओं में कमियों को दूर करने की जरूरत है।

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में यहां कहा गया, “उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में प्रासंगिक बने रहने के लिये भारतीय सशस्त्र बलों में बदलाव एक पूर्व शर्त है और इस बात पर प्रकाश डाला कि एक अहम रणनीतिक प्रबंधन, पूर्व आकलन की क्षमता, उसके लिये तैयारी और बदलाव को स्वीकार करने की क्षमता है।”

दो दिवसीय वेबिनार का आयोजन सिकंदराबाद में रक्षा प्रबंधन कॉलेज (सीडीएम) द्वारा किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई।

उन्होंने भविष्य के लिये तैयार सेना बनाए रखने के उद्देश्य से बदलते सिद्धांतों के महत्व, बलों की संरचना, प्रौद्योगिकी पर भी जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी